पटना. चिराग पासवान ने शांभवी चौधरी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गईं लोजपा (रा) छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष

नेशनल

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी का मानना है कि शांभवी की युवाओं के बीच पकड़ और उनकी सक्रियता से छात्र संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोलीं शांभवी: नियुक्ति के बाद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर चिराग पासवान का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा को छात्रों और युवाओं के बीच ले जाएंगी। शांभवी चौधरी वर्तमान में देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसदों में से एक हैं और उनके इस नए पद से बिहार की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *