खड़गपुर: हाथियों की सुरक्षा के लिए बन रहा अंडरपास ढहा; बाल-बाल बचे लोग, घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

नेशनल

खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले की सीमा पर स्थित खेमाशुली-गुप्तमनी इलाके में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाया जा रहा निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना इसलिए शुरू की गई थी ताकि हाथी सड़क के नीचे से सुरक्षित गुजर सकें और ऊपर से वाहनों का आवागमन जारी रहे, जिससे वन्यजीवों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, काम पूरा होने से पहले ही ढांचे के गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी खामियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद विभाग ने संबंधित हिस्से में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *