नई दिल्ली. पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर की चर्चा: पश्चिम एशिया में शांति की अपील और शिपिंग रूट की सुरक्षा पर दिया जोर.

नेशनल

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात कर उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति बहाली पर चर्चा की. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता और ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए बड़ा खतरा हैं. बातचीत के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फ्री नेविगेशन और सुरक्षित शिपिंग मार्ग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. पीएम ने ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए मिल रहे सहयोग की सराहना की.

कांग्रेस ने घेरा: दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों और शीर्ष नेताओं की हत्या की स्पष्ट निंदा की है? कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी अपनी अंतरराष्ट्रीय मित्रता का इस्तेमाल युद्धविराम कराने में नहीं कर पा रहे हैं. गौरतलब है कि इस भीषण युद्ध में अब तक ईरान में 1300 और लेबनान में 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *