पटना. बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की. यह मुलाकात 5 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई. लगभग 20 मिनट तक चली इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई.
मुलाकात की खास बातें:
-
भावुक तस्वीर: मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया, वहीं नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया.
-
रणनीतिक चर्चा: सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से भी मुलाकात की थी.
एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: सत्ता संभालते ही सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने का सख्त निर्देश दिया है. उनका लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है. शनिवार सुबह उनसे मिलने के लिए आम जनता की भारी भीड़ भी जुटी. इस दौरान उन्होंने कई लोगों की समस्याओं को सुना और गया से आए एक युवक को बिहार में ही रोजगार दिलाने का आश्वासन भी दिया.
z
