कोल इंडिया का बड़ा फैसला: अब कोलकर्मियों के कैंसर इलाज का पूरा खर्च उठाएगी कंपनी

झारखंड

कोल इंडिया. कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कैंसर के इलाज पर होने वाले वास्तविक खर्च की प्रतिपूर्ति (Reimbursement) करने का बड़ा निर्णय लिया है. कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में तय हुआ कि अब टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और नेशनल कैंसर सेंटर में होने वाले उपचार का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी. इस नई व्यवस्था में डॉक्टर परामर्श, जांच, कीमोथेरेपी और सर्जरी जैसे सभी मानक घटक शामिल होंगे. इसके लिए इलाज का टाटा मेमोरियल द्वारा प्रमाणित होना अनिवार्य होगा, जिससे हजारों कोलकर्मियों और उनके आश्रितों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *