सिक्किम: 50वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने किया 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, राज्य की स्वच्छता और देशभक्ति की जमकर की तारीफ

नेशनल

सिक्किम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन के अवसर पर राज्य को 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं। पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों की जीवनशैली और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिक्किम की स्वच्छता और वहां के लोगों की देशभक्ति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जहां देश के कुछ हिस्सों में क्षेत्रवाद और भेदभाव को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची तस्वीर पेश की है। पीएम ने राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिक्किम के लोगों ने अपनी निष्ठा और सफाई के प्रति समर्पण से पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *