पलामू: लोटानिया गांव के पास टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बिहार के रहने वाले युवा रेल मजदूर की गई जान

झारखंड

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-नबीनगर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय रेलवे मजदूर अशरफ अंसारी की मौत हो गई। अशरफ मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का निवासी था और हुसैनाबाद के अहमदनगर में रहकर रेलवे में दिहाड़ी मजदूरी करता था। घटना उस वक्त हुई जब वह कजरात नावाडीह स्टेशन से काम खत्म कर बाइक से वापस अपने कमरे पर लौट रहा था, तभी लोटानिया गांव के पास एक पानी टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

गंभीर रूप से घायल अशरफ को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की सघन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *