सलीम डोला: दाऊद के ड्रग साम्राज्य का ‘किंगपिन’ इस्तांबुल से दिल्ली डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज

नेशनल

दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और उसके ड्रग साम्राज्य के प्रमुख सलीम डोला को तुर्किये से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत उसे इस्तांबुल से दिल्ली लाया गया। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर वांछित डोला, इस्तांबुल के बेयलिकडुजू जिले में छिपकर रह रहा था, जिसे तुर्किये के सुरक्षा बलों ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया था।

सलीम डोला पर भारत में मादक औषधि और मनोरोगी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत कई गंभीर आरोप हैं। भारत में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध व्यापार में उसकी बड़ी भूमिका मानी जाती है, जिसके लिए उसे कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है। दिल्ली पहुँचने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां उससे सघन पूछताछ कर रही हैं, जिससे दाऊद के नेटवर्क और भारत में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *