गैंगवार में हुई थी तौफिक की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी बंटी टायसन रांची से गिरफ्तार

गिरिडीह

 एक सप्ताह पूर्व चदरा पुल पर 20 लड़कों ने घेरकर मारा था तौफ़ीक़ को, वर्चस्व और रंगदारी को लेकर खूनी संघर्ष की लिखी जा रही पटकथा

गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के चदरा पुल के पास एक सप्ताह पूर्व हुए गैंगवार में 22 वर्षीय तौसीफ अंसारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बंटी टायसन को रांची से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में वर्चस्व और रंगदारी की लड़ाई सामने आई है.

वर्चस्व और गैंगवार में हुई तौफ़ीक़ की हत्या

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार तौफ़ीक़ बुगु केजीएफ ग्रुप’ से जुड़ा था, जबकि बंटी टायसन ‘साकिब ग्रुप’ का सदस्य था. रंगदारी मांगने और वर्चस्व को लेकर दोनों ग्रुप में पहले से तनातनी चल रही थी.

बर्थडे पार्टी से लौटते ही रची साजिश

एक सप्ताह पूर्व तौसीफ बर्थडे पार्टी से लौटा तो आसिफ अली ने फोन कर बुलाया. पहुंचते ही बंटी टायसन, मोनू पठान, मोकम, अरशद, शाकिब इकबाल, नूर हसन, गेंदू रवानी समेत 20 लड़कों ने घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया था.

पहले तौफ़ीक़ ने चलाई थी भुजाली, फिर हत्या

पूछताछ में बंटी ने बताया कि पहले तौफिक ने भुजाली चलाया था. इसके बाद बंटी ग्रुप ने जवाबी हमला कर तौफिक को मार डाला. पचंबा पुलिस ने मास्टरमाइंड बंटी टायसन को रांची से दबोचा है. उसने वर्चस्व की लड़ाई कबूल की है.

8 नामजद, 20 पर केस

मृतक के फुफेरे भाई बब्बन अंसारी के बयान पर बंटी टायसन, मोनू पठान, आसिफ अली, मोकम, अरशद, शाकिब इकबाल, नूर हसन, गेंदू रवानी समेत 8 नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज है. अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *