राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक हुई संपन्न

रांची

रांची. राज्यसभा चुनाव को लेकर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए विधायक दलों की बैठक हुई. यह बैठक लगभग 2 घंटे चल. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर के चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए एकजुट है कैसे मतदान करना है और कितने बजे जाना है इस विषय पर भी इस बैठक में चर्चा हुई क्योंकि कई लोग नए विधायक भी चुनकर आए हैं और पूरा एनडीए अपने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ पूरे मजबूती से खड़ा है और निश्चित तौर पर एनडीए समर्थित प्रत्याशी 18 तारीख को विजई होंगे. बैठक में कई सदस्य विधायकों के शामिल नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह पार्टी की जानकारी में है सभी जो विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए उन्होंने अपने अपने कारण बताएं हैं और जो विधायक नहीं पहुंचे हैं वह पूर्व सूचना से नहीं पहुंचे हैं. वही आंकड़ों को जुटान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि परिमल नाथवान चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए 81 विधायक उनके वोटर हैं चाहे वह झामुमो के हो राजद के हो सीपीआईएमएल के हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *