गिरिडीह में नीट-यूजी परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, तीन केंद्रों पर जांच के बाद मिला प्रवेश

गिरिडीह

गिरिडीह. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा से पहले ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंच गए और सभी को कतारबद्ध कर गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया.
दरअसल, परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके. जिले में परीक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय और सर जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को केंद्र बनाया गया है.
अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से ही लाइन में लगना शुरू हो गए थे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय मिलेगा और उनकी परीक्षा शाम 6:15 बजे तक चलेगी.
केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की काफी भीड़ देखी गई. प्रशासन की निगरानी में सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *