धनवार के होटल डिस्कवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार हिरासत में, होटल सील.

गिरिडीह

गिरिडीह. जिले के धनवार नगर पंचायत अंतर्गत बड़ा चौक स्थित होटल डिस्कवरी में मंगलवार देर शाम कथित अवैध गतिविधियों की सूचना पर प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से दो महिला और दो पुरुष को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया. होटल मैनेजर प्रदीप साहू को भी पूछताछ के लिए धनवार थाना लाया गया, जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गया.
संयुक्त अभियान का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार दास और धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने किया. जांच के दौरान हिरासत में लिए गए लोग कोई वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद सभी को थाना लाया गया.
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार रात करीब आठ बजे होटल डिस्कवरी को विधिवत सील कर दिया. बताया जाता है कि इससे पहले भी इस होटल में दो बार छापेमारी हो चुकी थी और संचालक को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी.
पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की जांच कर रही है. फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

 

https://www.facebook.com/reel/1939447396729286/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *