कुएं में मिला गिरिडीह के चर्चित सर्जन डॉ. बी.एन. झा का शव, संदिग्ध मौत से जिले में शोक की लहर

गिरिडीह

गिरिडीह. जिले के चर्चित सर्जन एवं सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.एन. झा का शव सोमवार सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. डॉ. झा सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डॉ. झा जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे और उनके पुत्र डॉ. अमृत आनंद गिरिडीह में दंत चिकित्सक हैं.
पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा. भाजपा नेता विनय सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *