देवघर के शिवलोक परिसर में अत्याधुनिक ड्रोन शो आयोजित, आसमान में साकार हुई बाबा बैद्यनाथ की महिमा

देवघर

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार रात शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस शो ने श्रद्धालुओं को आध्यात्म और आधुनिक तकनीक का अनूठा अनुभव कराया.

रात करीब 7:30 बजे जैसे ही सैकड़ों ड्रोन्स ने एक साथ उड़ान भरी, पूरा शिवलोक परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस शो में डिजिटल रोशनी के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की महिमा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महत्व और देवघर के धार्मिक इतिहास को आकर्षक आकृतियों में दिखाया गया. इसका नजारा मंदिर परिसर से 5 किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई दे रहा था. उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ यादगार अनुभव देना प्रशासन की प्राथमिकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *