बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के विरोध में विशाल मानव श्रृंखला

गिरिडीह

उसरी नदी और पर्यावरण बचाने की मांग पर लोगों में आक्रोश

गिरिडीह. बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी के गंगापुर क्षेत्र से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाने और कथित प्रदूषण के विरोध में पूर्वांचल क्षेत्र में जनआंदोलन तेज हो गया है. रविवार को गंगापुर उसरी फॉल मोड़ से डांडीडीह, वनांचल कॉलेज और हरसिंगरायडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों तक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया.
जानकारी के अनुसार, आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि उसरी नदी क्षेत्र के हजारों लोगों की जीवनरेखा है. उनका आरोप है कि फैक्ट्री के लिए नदी का पानी उठाए जाने और प्रदूषण फैलने से पर्यावरण, जल स्रोत और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसे लेकर पिछले कई दिनों से पूर्वांचल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होकर उसरी नदी बचाने के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *