पश्चिम बंगाल के तारापीठ में भीषण हादसा: निजी होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दम घुटने और झुलसने से 7 लोगों की मौत; कई गंभीर

नेशनल

पश्चिम बंगाल. प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ (पश्चिम बंगाल) में मां तारा मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी होटल में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. मृतकों में से कुछ की जान दम घुटने से हुई, तो कुछ आग की चपेट में आने से जल गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुबह 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

होटल मालिक के बेटे कल्याण पाल के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे एसी एनसीपी (ACP) में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई. नाइटरक्षक ने तुरंत बिजली का जम्पर नीचे गिराया, लेकिन तब तक बिजली के तारों में आग फैल चुकी थी और पूरे होटल में धुआं भर गया.

फायर अलार्म बजने से सतर्क हुए लोग, स्थानीय लोगों ने की मदद

फायर अलार्म बजने के कारण कई कमरों में सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और वे बाहर निकलने लगे. हालांकि, गाढ़े धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने से कई लोग वहीं फंस गए.

घटना की भनक लगते ही आसपास के होटलों के लोग और स्थानीय निवासी तुरंत मदद के लिए दौड़े. दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और यात्रियों को बाहर निकाला. पुलिस और दमकल टीम का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *