दरभंगा: मुखिया पति पर बदमाशों का कहर; घर के बाहर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर पिस्टल की बट से फोड़ा सिर

नेशनल

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओक्षौल पंचायत की मुखिया निक्की कुमारी के पति सूरज कुमार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है, जब सूरज कुमार एक सामाजिक भोज से लौटकर अपने घर पहुंचे थे। आरोप है कि घर के मुख्य द्वार पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ अपराधियों ने उनसे रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो हमलावरों ने उन पर पिस्टल की बट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

लहूलुहान हालत में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मुखिया निक्की कुमारी ने तीन नामजद आरोपियों—अजय सिंह, कुणाल कुमार सिंह और विशाल कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *