गिरिडीह में फूटा गुस्सा: 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का बिहार के जंगल में मिला शव; परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग किया जाम

गिरिडीह

गिरिडीह. जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा (लापता तारीख: 4 जुलाई) का शव शनिवार को बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही उग्र परिजनों और ग्रामीणों ने जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को चित्राडीह पहाड़ी के पास पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

परिजनों का सीधा आरोप है कि नीरज की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है. प्रदर्शनकारी प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं. जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. फिलहाल प्रशासनिक वार्ता जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *