गुमला में सड़क पर बिल्ली आने से पलटा ऑटो, दवा कराकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, तीन घायल

झारखंड

गुमला. जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोबजा जोगीडाड गांव के पास बुधवार शाम एक विचित्र लेकिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय ललिता खड़ियाईन अपनी सहेली पूनम डुंगडुंग के साथ दवा लेने चैनपुर प्रखंड के टोंगो गांव गई थीं. शाम करीब 7:00 बजे ऑटो से लौटने के दौरान बांसटोली के पास अचानक एक बिल्ली सड़क पर दौड़ गई. बिल्ली को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे में ललिता खड़ियाईन को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें रात 9:00 बजे सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में सवार इतवारी केरकेट्टा, पूनम और चालक भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने शव को शीत गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *