गुमला में होली के जश्न के बाद मातम, 28 वर्षीय प्रदीप उरांव ने घर में लगाई फांसी, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

झारखंड

भरनो/गुमला. गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मलगो चंपाटोली गांव में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 28 वर्षीय युवक प्रदीप उरांव ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, पेशे से ईंट भट्ठा मजदूर प्रदीप बुधवार दिनभर गांव में उत्साह के साथ होली और रंग-अबीर खेलकर घर लौटा था. रात करीब 10 बजे परिजनों ने उसे घर के भीतर रस्सी के फंदे से लटका पाया. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. गुरुवार सुबह भरनो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन छोटे बेटों और एक बेटी को छोड़ गया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *