बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है. रांची से आई आयकर विभाग की टीम ने चास की प्रभात कॉलोनी में ठेकेदार सोनू मिश्रा और सेक्टर नौ में प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के आवास पर दबिश दी. सूत्रों के अनुसार, यह मामला पिछले साल क्लर्क की गाड़ी से बरामद 51 लाख रुपये की नकदी से जुड़ा हो सकता है. विभाग की टीम स्कूलों में वॉल पेंटिंग और सामग्री आपूर्ति के कार्यों में हुए भुगतान और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.
