मनाली में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का निधन, एसपी ने मौत की वजह पर दी जानकारी

झारखंड

सरायकेला. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार को निधन हो गया. कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल के अनुसार, वीर सोरेन पानीपत की एक यूनिवर्सिटी से अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद चंपाई सोरेन मनाली पहुंच चुके हैं और पार्थिव शरीर को पैतृक गांव सरायकेला लाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई राजनेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *