रांची: आईएएस क्लब में डीसी राजीव रंजन की बेटी की शादी में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

झारखंड

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रविवार को राजधानी रांची के बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां जमशेदपुर के नवनियुक्त उपायुक्त (DC) राजीव रंजन की बेटी ऋचा के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

नवदंपति को दी शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर-वधू को मंच पर जाकर आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामना की. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी नवदंपति को बधाई दी.

परिवार के साथ की मुलाकात: सीएम और विधायक कल्पना सोरेन ने डीसी राजीव रंजन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस खुशी के अवसर पर हार्दिक बधाई दी.

विशिष्ट जनों की उपस्थिति: शादी समारोह में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. मुख्यमंत्री के सचिव अविनाश कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे. गौरतलब है कि हाल ही में राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त नियुक्त किया गया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *