पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार साइबर अपराधी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, थाना प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी चोटिल, वाहन क्षतिग्रस्त

गिरिडीह

गिरिडीह. साइबर क्राइम के एक मामले में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों द्वारा पथराव कर गिरफ्तार साइबर अपराधी को छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है.घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक सोरिया गांव की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर क्राइम के एक मामले का वारंटी चूरामन मंडल(चमलीटी) अपने सुसराल चिक सोरिया में है.सूचना पर साइबर थाना गिरिडीह से साइबर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस साइबर अपराधी चूरामन मंडल को पकड़ने चिक सोरिया पहुंची और उसे गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया.इस बीच आरोपी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने पुलिस करवाई का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया और गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा कर ले गए.इस पथराव में जहां पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *