कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग: हादसे के पीछे साजिश की आशंका

नेशनल

बर्दवान. पूर्व बर्दवान के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में भीषण आग लग गयी. शुरुआत में इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के दिखने के बाद अब साजिश का एंगल सामने आया है. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 1 घंटा 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि पूरा कोच जलकर राख हो गया है. रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है और सोमवार को फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची. फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि यह महज हादसा था या कोई बड़ी सोची-समझी साजिश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *