राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता गौतम सिंह की मां गीता देवी का निधन, कोयलांचल में शोक की लहर

गिरिडीह

गिरिडीह. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMS) के सीसीएल गिरिडीह एरिया सचिव गौतम सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता गीता देवी का सोमवार को निधन हो गया. वे 76 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं. गीता देवी दिवंगत एन पी सिंह बुल्लू की धर्मपत्नी थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही कोयलांचल क्षेत्र और मजदूर संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार बराकर नदी के तट पर किया जाएगा. उनके निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, मजदूर नेताओं और समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है. शोक व्यक्त करने वालों में प्रदीप कुमार दाराद, हासिम अंसारी, दया शंकर सिंह सहित यूनियन के कई सदस्य शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *