साल के पहले चंद्र ग्रहण से गिरिडीह में ‘सूतक’ का साया, बंद हुए मंदिरों के कपाट

गिरिडीह

गिरिडीह. वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज, 3 मार्च (मंगलवार) को लग रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा. ग्रहण से 9 घंटे पूर्व यानी सुबह 9:20 बजे से ही ‘सूतक’ काल प्रभावी हो गया है, जिसके कारण गिरिडीह शहर सहित जिले के तमाम प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. पंडित गोपाल पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान पूजा-अर्चना, मूर्ति स्पर्श और भोग लगाना वर्जित होता है. ग्रहण के समय राहु-केतु के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा से मूर्तियों की पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा को सुरक्षित रखने के लिए कपाट बंद किए जाते हैं. शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाएगा, जिसके बाद ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *