हाई वोल्टेज ड्रामा! प्रेमी की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, पुलिस को हथकड़ी लगाकर लाना पड़ा ‘पवन’ को

नेशनल

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फिल्मी अंदाज में एक प्रेम कहानी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बनकटा जागीरदारी गांव की अर्पिता कुमारी अपने प्रेमी पवन चौहान की रिहाई और उससे शादी की मांग को लेकर गांव के ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. दरअसल, अर्पिता के परिजनों ने पवन पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था. पिछले 7 सालों से चल रहे इस प्रेम प्रसंग में प्रेमिका इस कदर जिद पर अड़ी कि घंटों तक टावर से नीचे नहीं उतरी. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को मजबूरन जेल में बंद प्रेमी पवन को हथकड़ी लगी हालत में ही टावर के नीचे लाना पड़ा. प्रेमी को सामने देख और पुलिस के आश्वासन के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *