रांची में डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बिछी सियासी बिसात, 19 मार्च को होगा मतदान, मेयर रोशनी खलखो के ‘वीटो’ पर टिकी नजरें

रांची

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है. आगामी 19 मार्च 2026 को होने वाले इस चुनाव के लिए शहर के 53 वार्डों के पार्षदों ने अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है. डिप्टी मेयर की इस दौड़ में वर्तमान में 6 पार्षदों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें वार्ड 31 के नीरज कुमार सिंह (भाजपा समर्थित) को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसके अलावा सुनील यादव, मो एहतेशाम (झामुमो-कांग्रेस समर्थित), मो असलम, पप्पू गद्दी और आशा देवी भी रेस में शामिल हैं. खास बात यह है कि इस चुनाव में नव-निर्वाचित मेयर रोशनी खलखो के पास ‘वीटो पावर’ होगा, जिसका वोट हार-जीत का निर्णायक फैक्टर बनेगा. 19 मार्च को ही नामांकन, मतदान और परिणामों की घोषणा की जाएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *