पश्चिमी विक्षोभ से बदला झारखंड का मिजाज, अगले 48 घंटों में गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगी गर्मी

झारखंड

रांची. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहेगा. सोमवार रात को राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर धालभूमगढ़ और कांके में हुई तेज बारिश और वज्रपात के कारण पारे में यह गिरावट आई है. हालांकि, 26 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू होगी. दक्षिणी झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *