कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 43 केंद्रों में 15600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

गिरिडीह

गिरिडीह. झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गई है. जिले में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में करीब 15,600 अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रीकांत यशवंत विषपुते ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है. यह निषेधाज्ञा रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी. आदेश के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी से 500 मीटर की बाहरी परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. गिरिडीह जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वंही उड़नदस्ता दल लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *