बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल

Uncategorized

बांग्लादेश. बांग्लादेश में आम चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले मौलवीबाजार जिले में एक 28 वर्षीय हिंदू युवक, रतन साहूकार, की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. बुधवार सुबह रतन का शव चाय बागान से बरामद किया गया, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. मृतक के साथियों और स्थानीय मजदूरों ने इसे एक सोची-समझी साजिश और हत्या करार दिया है. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है कि क्या इस वारदात का संबंध चुनाव से है या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश है.

उल्लेखनीय है कि यह घटना अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों की कड़ी में नई है, क्योंकि हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यवसायी सुशेन चंद्र सरकार की भी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. यह तनावपूर्ण स्थिति ऐसे समय में बनी है जब देश में शेख हसीना के शासन के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के अधीन आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. लगातार हो रही इन हत्याओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *