पलक्कड़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के चुनावी रण में हुंकार भरेंगे। वे दोपहर 2:30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद त्रिशूर में एक विशाल रोड शो में हिस्सा लेंगे। केरल रवाना होने से पहले पीएम ने ट्वीट कर कहा कि राज्य की जनता LDF और UDF के कुशासन से तंग आ चुकी है और इस बार माहौल पूरी तरह NDA के पक्ष में है।
पीएम के दौरे को देखते हुए पलक्कड़ और त्रिशूर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यातायात पर पाबंदियां लगाई गई हैं। बता दें कि केरल की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
