पटना के वीवीआईपी इलाके में थार का तांडव: पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रेलिंग तोड़कर घुसी गाड़ी

नेशनल

पटना. पटना के पॉश वीवीआईपी इलाके में बीपी मंडल गोलंबर के पास एक तेज रफ्तार थार ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी (शक्ति सुरक्षा दल) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि थार रेलिंग तोड़ते हुए काफी दूर तक निकल गई, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए. ट्रैफिक डीएसपी के अनुसार, थार की गति बहुत अधिक थी और इस मामले में चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *