गिरिडीह. गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबाबाद में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405 से 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार तस्करों में कृष्णा साव मानिकाबाद, हिरोडीह और हेमलाल साव स्व. तालो साव, मानिकाबाद, थाना हिरोडीह शामिल है. जब्त शराब में रॉयल स्टैग कंपनी की डीलक्स व्हिस्की 375 एमएल की 245 पीस, B7 स्टर्लिंग रिज़र्व 375 एमएल की 45 पीस और Iconic White Elite International Grain Whisky 375 ml की 45 पीस, कुल 335 बोतल जब्त की हैं. 13 मई को एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि बरबाबाद के पास पिकअप से अवैध शराब का परिवहन हो रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर वाहन समेत दोनों को पकड़ा. इस संबंध में हिरोडीह थाना कांड संख्या-66/26, धारा-274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल प्रदीप कुमार दास, हिरोडीह थाना प्रभारी पु.अ.नि. महेश चन्द्र, स.अ.नि. धंजीव कुमार, चौकीदार मो. सौकत और चौकीदार राकेश कुमार शामिल थे.
