ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, पांचवें दिन भी जनजीवन ठप

नेशनल

भारत सरकार ने जताई संवेदना

नई दिल्ली. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद भारत सहित पूरी दुनिया में हलचल तेज है. गुरुवार को भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. दूसरी ओर, कश्मीर घाटी में खामेनेई की मौत का गहरा असर देखा जा रहा है. यहाँ लगातार पांचवें दिन भी जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और इंटरनेट की गति भी कम कर दी गई है. 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *