जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया है. घाटी के कुलगाम जिले में शुक्रवार (31 जुलाई) को हुए ताजा आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई. हमले के बाद प्राथमिक इलाज के लिए घायल मजदूर बोपिंदर को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया था, जहां से उसे एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों के भीतर घाटी में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है. इससे करीब 10 दिन पहले अनंतनाग शहर में आतंकियों ने हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मारे गए दोनों मजदूरों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी श्रीनगर के शहीद गंज में पंजाब के दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी.
