गिरिडीह. गिरिडीह नगर निगम से महापौर के पद पर जीत के बाद आज प्रमिला मेहरा ने रांची में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इस मौके पर गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद रहे. सीएम के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रमिला मेहरा को बधाई दी. इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने सीएम हेमंत सोरेन को उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया
