रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप*

रांची

रांची. राजधानी के सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 6 फरवरी के बाद यह दूसरा मौका है जब कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है. इस बार धमकी भरे मेल में आरडीएक्स (RDX) के इस्तेमाल की बात कही गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने कोर्ट परिसर, वकीलों के चैंबर और पार्किंग क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस और साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले के आईपी (IP) एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है. एहतियात के तौर पर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले की गहन तलाशी ली जा रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *