नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने गुरुद्वारे में टेका माथा, सिख समाज ने भव्य स्वागत कर दी भविष्य की शुभकामनाएं

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा शनिवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचीं. यहाँ उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मेयर और मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया. प्रमिला मेहरा ने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ग के सहयोग और स्नेह से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी. मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *