पटना. बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पटना पहुंच रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार के इस फैसले को ‘नीतीश युग’ के अंत की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. चर्चा है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने उच्च सदन जाने का निर्णय लिया है. हालांकि, इस फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में भारी बेचैनी और आक्रोश है. कार्यकर्ताओं को डर है कि नीतीश के बाद पार्टी को संगठित रखने वाला कोई सर्वमान्य चेहरा नहीं है, जिसे लेकर जेडीयू दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है.
