मेयर चुनाव में गिरे सियासी दिग्गज, हजारीबाग में भिक्षाटन अभियान से जीते निर्दलीय अरविंद राणा

झारखंड

रांची/हजारीबाग. झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के मेयर पद के परिणामों ने राज्य की सियासी तस्वीर बदल दी है. इस बार मतदाताओं ने दलीय समीकरणों को दरकिनार कर स्थानीय मुद्दों और व्यक्तित्व को तवज्जो दी है. सबसे चौंकाने वाला परिणाम हजारीबाग से आया, जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार राणा ने ’10 रुपये भिक्षाटन’ के अनोखे अभियान के दम पर भाजपा, झामुमो और कांग्रेस समर्थित दिग्गजों को धूल चटा दी. वहीं, गिरिडीह में झामुमो की प्रमिला मेहरा ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई, जबकि मानगो में कांग्रेस की सुधा गुप्ता और आदित्यपुर में भाजपा के संजय सरदार विजयी रहे. मेदिनीनगर में भाजपा की अरुणा शंकर ने अपनी सीट बचा ली है. चुनाव परिणाम साफ संकेत दे रहे हैं कि जनता ने केवल रोड शो करने वाले नेताओं के बजाय जमीन पर सक्रिय रहने वाले चेहरों को चुना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *