मकतपुर में संतोषी माता मंदिर महोत्सव का आगाज, 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा शहर

गिरिडीह

जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 1 मई को भंडारे संग होगा समापन

गिरिडीह. शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया. ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया. सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो मकतपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विश्वनाथ मंदिर तक पहुंची. वहां विधि-विधान से जल भरकर महिलाएं वापस मंदिर लौटीं. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया. आयोजन समिति ने बताया कि पिछले 6 महीने से इसकी तैयारी चल रही थी. पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है. कार्यक्रम के सचिव डिम्पल साव ने बताया कि महोत्सव 27 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा. 27 अप्रैल, सोमवार को महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. 28 अप्रैल, मंगलवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान होगा. 29 अप्रैल, बुधवार को दिन में पूजा, रात में बिहार के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण और आकर्षक झांकी
30 अप्रैल, गुरुवार को पूजा के बाद दोपहर में भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा
1 मई, शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में उपमेयर सुमित कुमार, अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सचिव डिम्पल साव, सतीश साह, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं. आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और माता संतोषी का आशीर्वाद लेने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *