सरायकेला-खरसावां: गर्मी का कहर, अब स्कूलों में तीन बार बजेगी ‘वाटर बेल’; बच्चों को हाइड्रेटेड रखने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

झारखंड

सरायकेला-खरसावां: जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कैलाश मिश्रा ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अब स्कूलों में ‘वाटर बेल’ (Water Bell) सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके तहत पठन-पाठन के दौरान कम से कम तीन बार पानी पीने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा। शिक्षक खुद मौजूद रहकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित करेंगे।

डीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि बच्चों के लिए मिट्टी के घड़े या वाटर कूलर के माध्यम से शीतल जल की अनिवार्य व्यवस्था की जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूल के फर्स्ट एड किट में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस (ORS) और ग्लूकोज रखने को कहा गया है। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को हाइड्रेटेड रहने के प्रति जागरूक करने और मध्यांतर के समय उन्हें छायादार स्थानों पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *