थाना प्रभारी को दिये लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश
गिरिडीह. गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार ने बुधवार को बेंगाबाद थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान जहां एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूमघूम कर निरीक्षण किया, वहीं फाईलों को भी खंगाला. इस दौरान एसपी डा. बिमल कुमार ने थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह को थाने में लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया और कहा कि जो भी वारंटी फरार चल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. एसपी ने कहा कि थाना में जो भी लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं उनकी फरियाद को गंभीरता से सुने और त्वरित कार्रवाई करे. एसपी ने थाना प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किये जायेंगें. मौके पर गांडेय अंचल के इंस्पेक्टर कमाल खां, बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
