जमशेदपुर में स्नैचरों का आतंक: 24 घंटे के भीतर सोनारी, साकची और उलीडीह में तीन वारदातें; मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से 3 लाख की सोने की चेन छीनी

झारखंड

जमशेदपुर. शहर में बेखौफ घूम रहे स्नैचरों ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. पिछले 24 घंटे के भीतर सोनारी, साकची और उलीडीह थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की तीन अलग-अलग घटनाओं से महिलाओं में दहशत का माहौल है.

ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है. शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी के गले से पैदल आए एक उचक्के ने पलक झपकते ही करीब 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

इससे पूर्व शुक्रवार को दिनदहाड़े सोनारी में और देर शाम साकची स्थित पुलिस मुख्यालय व समाहरणालय जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र के समीप भी महिलाओं को निशाना बनाया गया था. लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *