भरकट्टा में दर्दनाक हादसा, बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, दो गंभीर

गिरिडीह

बिरनी के भरकट्टा में शाम 4 बजे हुआ हादसा, घर लौट रहे तीन युवकों पर गिरा पेड़

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक पर अचानक पेड़ गिर जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान आशीष कुमार मंडल, पिता हीरालाल मंडल के रूप में हुई है. वहीं घायलों में सचिन कुमार वर्मा, पिता नारायण महतो शामिल है. दूसरा घायल युवक भी गंभीर बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे का पेड़ उन पर आ गिरा. हादसा इतना भीषण था कि आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *