पीडीएस अनाज की कालाबाज़ारी का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा पीडीएस अनाज से भरा संदिग्ध टेम्पो, चालक हिरासत में

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित डोरंडा पंचायत के लहरियाटांड गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने पीडीएस अनाज से भरे एक संदिग्ध टेम्पो को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गरीबों के लिए आवंटित राशन को कालाबाज़ारी के उद्देश्य से बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. बताया गया कि रात करीब 10:30 बजे टेम्पो को रोककर जब चालक से अनाज से संबंधित चालान या वैध कागजात मांगे गए, तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद लोगों ने नूर मोहम्मद गौसिया समूह की डीलरशिप पर राशन की कालाबाज़ारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही घोड़थम्बा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए टेम्पो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की सत्यता और मामले की सघन जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *