रांची . राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में एमडीएस छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है . पुलिस ने पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा समेत तीन आरोपियों को खड़गपुर से गिरफ्तार कर रांची लाया है .
गिरफ्तार आरोपी:
-
ओली विश्वकर्मा: पीड़िता की सहेली और एमडीएस छात्रा .
-
मो. दानिश: हिंदपीढ़ी निवासी और रेस्टोरेंट संचालक .
-
मो. फहद मल्लिक: आजाद बस्ती, पत्थलकुदआ निवासी .
मुख्य आरोपी शादाब अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है . सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गहन जांच जारी है .
वारदात का विवरण:
-
9 अप्रैल की घटना: लालपुर के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में ओली विश्वकर्मा के बर्थडे पार्टी के दौरान यह वारदात हुई .
-
साजिश: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पार्टी में ओली के अलावा सिर्फ दानिश, फहद और शादाब ही मौजूद थे, जिसका उसने विरोध भी किया था . केक और पिज्जा खाने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया .
-
व्यावसायिक कनेक्शन: आरोपी मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक बिजनेस पार्टनर हैं और कोलकाता में व्यवसाय करते हैं .
फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है .
