बहरागोड़ा . झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम बरामद हुआ है . इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं .
मछली पकड़ने के दौरान दिखा बम:
-
घटना: गर्मी के कारण नदी का जलस्तर कम हो गया है . बुधवार रात जब कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने नदी में गए, तो उनकी नजर पानी के अंदर पड़े बम पर पड़ी .
-
इतिहास: इस क्षेत्र में पहले भी बम मिल चुके हैं . 17 मार्च को सुवर्णरेखा नदी किनारे मिले बम को सेना की विशेषज्ञ टीम ने अमेरिकी निर्मित बताया था, जिसे 8 दिनों की मशक्कत के बाद डिस्पोज किया गया था .
पुलिस की कार्रवाई: थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों से बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है . मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों और सेना की विशेषज्ञ टीम को सूचित किया जा रहा है ताकि बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके .
